Breaking News

जनता के बीच ‘जनसेवक’: गरीब गिहार परिवार की पुकार पर भीरा पहुंचे विधायक रोमी साहनी, आर्थिक मदद कर जीता दिल।

जनता के बीच ‘जनसेवक’: गरीब गिहार परिवार की पुकार पर भीरा पहुंचे विधायक रोमी साहनी, आर्थिक मदद कर जीता दिल।

संवाददाता, मोहम्मद कमर 

भीरा (लखीमपुर खीरी)। अपनी दरियादिली और सेवाभावी कार्यशैली के लिए मशहूर पलिया विधानसभा से विधायक रोमी साहनी एक बार फिर चर्चा में हैं। भीरा क्षेत्र के एक अत्यंत गरीब गिहार परिवार के बुलावे पर विधायक न केवल उनके टोले पहुंचे, बल्कि उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही आर्थिक सहयोग प्रदान कर संवेदनशीलता की मिसाल पेश की।

जैसे ही विधायक रोमी साहनी गिहार समाज के बीच पहुंचे, स्थानीय लोगों में उत्साह की लहर दौड़ गई और समाज के लोगों ने अपने प्रिय जनसेवक का फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पूरा इलाका “रोमी साहनी जिंदाबाद” के नारों से गूंज उठा और विधायक ने परिवार के सदस्यों से सीधा संवाद कर उन्हें भरोसा दिलाया कि वह हर परिस्थिति में उनके साथ खड़े हैं।

इस अवसर पर जरूरतमंद परिवार की आर्थिक मदद करते हुए विधायक रोमी साहनी ने कहा कि जनता की सेवा ही उनके जीवन की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि गरीब, मजदूर और शोषित वर्ग के लोगों के सुख-दुख में सहभागी बनना ही एक जनप्रतिनिधि का असली राजधर्म है और वह पद पर रहें या न रहें, गरीबों के दरवाजे उनके लिए हमेशा खुले रहेंगे। विधायक के इस मानवीय दृष्टिकोण की भीरा सहित पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोमी साहनी उन गिने-चुने नेताओं में से हैं जो बिना किसी भेदभाव के हर जरूरतमंद की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। गिहार समाज के लोगों ने विधायक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके आगमन और सहयोग ने समाज के उपेक्षित वर्ग में एक नया आत्मविश्वास जगाया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!