Breaking News

कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, लगाया सेवा शिविर।

कासगंज में जिला कांग्रेस कमेटी ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर किया स्वागत, लगाया सेवा शिविर।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज: सावन माह के पवित्र अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा और स्वागत के लिए रविवार को जिला व शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के बाराद्वारी क्षेत्र में एक भव्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र से गुजरने वाले शिवभक्तों का जोरदार स्वागत किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कासगंज की विभिन्न सड़कों से गुजर रहे कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की और उन्हें पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। शिविर में शिवभक्तों को केले, बिस्कुट, शुद्ध पेयजल और ठंडे शरबत का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने शिविर में विश्राम कर जलपान ग्रहण किया तथा कार्यकर्ताओं के सेवा कार्यों की सराहना की।

जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सावन के पावन माह में भगवान शिव के भक्तों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। सेवा, सद्भाव और भाईचारे की भावना हमारी संस्कृति की पहचान है और कांग्रेस कार्यकर्ता समाज के प्रत्येक वर्ग की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहते हैं।

शिविर के दौरान श्रद्धा और उत्साह का पूरा वातावरण बना रहा तथा राहगीरों ने भी इस जनसेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की। कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, सत्यप्रकाश गुप्ता, कंट्रोल रूम प्रभारी विमल कुमार सिंह, गुलफाम सिंह, दीप कुमार पाण्डेय, अली हसन सोहराब, नूर मोहम्मद नूरी, प्रतिभा सिंह, अर्चिका मिश्रा, शैल कुमारी, रजनी राठौर, मानसी ठाकुर, महक, गुंजन अग्रवाल, अभिषेक दुबे, राम रक्ष पाल सिंह, कमल गुप्ता, रूम सिंह, डॉ. देश बंधु, राजा सलमानी, रजनेश उपाध्याय, महेंद्र सिंह लोधी, चमन टेलर, सब्बन मियाँ, पूजा यादव, विक्रम, अभिषेक, डोली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: ई-रिक्शा पर गिरा जर्जर बिजली का पोल, चालक घायल।

व्यस्त मार्ग पर मचा हड़कंप, स्थानीय लोगों ने उठाए विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल। …