Breaking News

बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्या सड़क हादसे में घायल, गनर और ड्राइवर को भी चोटें; निजी अस्पताल में भर्ती।

बिसौली के विधायक आशुतोष मौर्या सड़क हादसे में घायल, गनर और ड्राइवर को भी चोटें; निजी अस्पताल में भर्ती।

आई एम खान 

बिसौली। बिसौली विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशुतोष मौर्या एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब विधायक रविदास जयंती शोभायात्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बदायूं से बगरैन जा रहे थे।

रास्ते में बनकोटा के पास उनकी गाड़ी सामने से आ रही एक अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इस दुर्घटना में विधायक आशुतोष मौर्या के साथ-साथ उनका ड्राइवर और गनर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को बिसौली के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही समर्थकों और राजनीतिक गलियारों में चिंता की लहर दौड़ गई है और अस्पताल में शुभचिंतकों का पहुंचना शुरू हो गया है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …