Breaking News

कासगंज में बिजली विभाग से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा।

कासगंज में बिजली विभाग से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बिजली विभाग से नाराज एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने कई घंटे तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया और टावर पर बैठकर हाईवोल्टेज ड्रामा करता रहा।

शिकायत बिजली विभाग से।

युवक की पहचान जतिन के रूप में हुई है। जतिन का आरोप है कि उसने समय पर बिजली बिल जमा किया था, इसके बावजूद विभाग ने उसकी लाइन काट दी। इससे नाराज होकर उसने विरोध जताने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ने का कदम उठाया।

अफसरों ने समझाकर उतारा।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी पहुंचे। आसपास बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और हंगामे का माहौल बन गया। पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जतिन को समझाया और सुरक्षित नीचे उतारा।

अधिकारियों ने युवक को आश्वासन दिया कि उसकी शिकायत की जांच कर बिल में सुधार किया जाएगा।

इलाके में चर्चा का विषय।

कई घंटों तक चला यह ड्रामा स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों ने भी बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की।

बाइट- जतिन,पीड़ित।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!