Breaking News

पत्रकार को धमकी देने वाला अवैध खनन माफिया गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को भेजा जेल।

पत्रकार को धमकी देने वाला अवैध खनन माफिया गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी को भेजा जेल।

शैलेन्द्र सिंह गाॅड 

बदायूं। जनपद के थाना बिनावर क्षेत्र में एक पत्रकार को जान से मारने की धमकी देने वाले अवैध मिट्टी खनन माफिया के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर मुख्य न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।

पूरा मामला तब प्रकाश में आया जब मोहम्मदपुर व्यार निवासी सोहेल पुत्र भूरे, जो अवैध मिट्टी खनन के कार्यों में लिप्त बताया जाता है, ने एक दैनिक समाचार पत्र के जिला संवाददाता को फोन पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे डाली। इस घटना से आक्रोशित पीड़ित पत्रकार ने तत्काल थाना बिनावर प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ को लिखित तहरीर देकर साक्ष्य सौंपे और सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल मुकदमा दर्ज किया और घेराबंदी कर आरोपी सोहेल को सोमवार सुबह करीब 10:00 बजे गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि पत्रकार को धमकाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया गया है। वहीं, पीड़ित पत्रकार ने आरोपी की आपराधिक प्रवृत्ति को देखते हुए अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि कानूनी कार्रवाई के बावजूद उन पर भविष्य में हमला हो सकता है। पीड़ित ने स्पष्ट किया है कि यदि भविष्य में उनके साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो उसका सीधा जिम्मेदार आरोपी सोहेल होगा। फिलहाल, पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …