Breaking News

ज्योति कलश रथ यात्रा का चहनियां शिव मंदिर पर भव्य स्वागत।

ज्योति कलश रथ यात्रा का चहनियां शिव मंदिर पर भव्य स्वागत।

रामकृपाल सिंह, संवाददाता

चहनियां, चंदौली। बंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी एवं अखण्ड ज्योति के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शांतिकुंज हरिद्वार से निकली ज्योति कलश रथ यात्रा का मंगलवार को चहनियां चौराहे पर शिव मंदिर के पास दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

यह पावन यात्रा 1 सितंबर से प्रारंभ होकर 14 सितंबर तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों का भ्रमण कर रही है। अब तक यह रथयात्रा नौगढ़, चकिया, शहाबगंज, चंदौली और बरहनी ब्लॉकों का भ्रमण कर चुकी है। मंगलवार को जब यह यात्रा चहनियां ब्लॉक पहुँची तो शिव मंदिर पर श्रद्धालुओं और दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने माल्यार्पण एवं आरती कर स्वागत किया।

स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रधान सरिद्वार यादव, प्रधानपति सतीश गुप्ता, क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह, लोकमंगल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक योगेंद्र मिश्रा, शिवलाल जायसवाल, गोपाल गुप्ता, जयशंकर जायसवाल, अमन सिंह, आशुतोष प्रसाद, तेजु जायसवाल और राकेश गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इस दौरान पूरे बाजार में ज्योति कलश यात्रा का उत्साह देखने को मिला और लोग अपने-अपने स्थानों से पुष्पवर्षा कर गायत्री परिवार का अभिनंदन करते रहे।

यात्रा पूरे बाजार का भ्रमण करती हुई आगे अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर गई। इस दौरान वातावरण गायत्री मंत्रों से गुंजायमान हो उठा। चहनियां शिव मंदिर पर आयोजित अभिनंदन समारोह का संचालन करते हुए हरिद्वार शांतिकुंज से जुड़े सकलडीहा तहसील के युवा प्रभारी अवधेश मिश्रा ने बताया कि यह यात्रा चार जोन– पूरब, पश्चिम, उत्तर और दक्षिण में विभाजित होकर प्रत्येक जनपद मुख्यालयों व ब्लॉकों से होती हुई अगले वर्ष पुनः हरिद्वार पहुँचेगी।

मंगलवार को यात्रा चहनियां ब्लॉक के लगभग हर गांव का भ्रमण करती हुई मारूफपुर पहुँची, जहां रात्रि प्रवास का कार्यक्रम रखा गया। बुधवार को यह यात्रा सकलडीहा ब्लॉक के लिए रवाना होगी।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!