Breaking News

कासगंज में दबंगों का उत्पात, दुकानदार के साथ मारपीट और पथराव।

कासगंज में दबंगों का उत्पात, दुकानदार के साथ मारपीट और पथराव।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जनपद के कोतवाली ढोलना क्षेत्र अंतर्गत बिलराम कस्बे में दिवाली की रात दबंगों ने एक दुकानदार के साथ मारपीट कर दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि दुकानदार ने लोगों से दुकान के पास पटाखे न चलाने की अपील की थी, जिस पर दबंग नाराज हो गए और विवाद बढ़ गया।

देखते ही देखते स्थिति बिगड़ गई और दबंगों ने दुकान में घुसकर लाठी-डंडों से दुकानदार की पिटाई कर दी। इस दौरान उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ भी की। घटना के बाद दबंगों ने पीड़ित के घर पर पथराव किया, जिससे परिवार के सदस्य दहशत में आ गए।

हमले में दो सगे भाइयों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोग मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …