Breaking News

लखीमपुर खीरी कोर्ट परिसर में गोलीकांड, पारिवारिक विवाद में अधिवक्ता ने भतीजे को मारी गोली।

लखीमपुर खीरी कोर्ट परिसर में गोलीकांड, पारिवारिक विवाद में अधिवक्ता ने भतीजे को मारी गोली।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। सिविल कोर्ट परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अधिवक्ता ने अपने ही भतीजे को गोली मार दी। अचानक हुई फायरिंग से कोर्ट परिसर में मौजूद वकीलों और आम लोगों में दहशत फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता जे.के. राज ने पारिवारिक विवाद के चलते इस वारदात को अंजाम दिया। गोली उनके भतीजे की पीठ में लगी, जिसके बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच के निर्देश दिए।

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल भी मौके पर पहुंचीं। उन्होंने अधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा करते हुए निष्पक्ष जांच और कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के निर्देश दिए।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों की गहन पड़ताल की जा रही है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!