Breaking News

फतेहगढ़: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस और परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 273 वाहनों के चालान और 17 वाहन सीज।

फतेहगढ़: यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस और परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 273 वाहनों के चालान और 17 वाहन सीज।

फतेहगढ़। पुलिस अधीक्षक फतेहगढ़ के निर्देशन में आज नगर क्षेत्र में यातायात नियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए एक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान क्षेत्राधिकारी यातायात अभय वर्मा, एआरटीओ (प्रवर्तन) सुभाष राजपूत और प्रभारी निरीक्षक यातायात की संयुक्त अगुवाई में संचालित किया गया।

अभियान के दौरान वाहन चालकों द्वारा बरती जा रही लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए प्रेशर हॉर्न, बिना सीट बेल्ट गाड़ी चलाने, ट्रिपल सवारी, फाल्टी (दोषपूर्ण) नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर, ड्रंक एंड ड्राइविंग (शराब पीकर वाहन चलाना) और ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापक स्तर पर जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए कुल 273 वाहनों के चालान काटे, 17 वाहनों को सीज किया तथा नियमों को ताक पर रखकर चल रहे 04 ओवरलोड वाहनों को भी जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कुल ₹10,63,000/- (दस लाख त्रेसठ हजार रुपये) का भारी-भरकम समन शुल्क (जुर्माना) अधिरोपित किया गया।

प्रशासन की इस अचानक और सख्त कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

 

 

 

Spread the love

Check Also

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, दिलाई गई शपथ।

राजकीय महिला महाविद्यालय में एनएसएस के तहत नशामुक्त भारत अभियान: छात्राओं ने निकाली साइकिल रैली, …