Breaking News

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा का लिया जायजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

फर्रुखाबाद: जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा का लिया जायजा, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद में आज आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने स्वयं मोर्चा संभाला और विभिन्न परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

जनपद के सभी 19 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा आयोजित की गई, जहाँ सुबह से ही अभ्यर्थियों की भारी भीड़ देखी गई। डीएम और एसपी ने केंद्र व्यवस्थापकों को सख्त निर्देश दिए कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस का कड़ाई से पालन हो।

निरीक्षण के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने परीक्षा कक्षों में जाकर सीसीटीवी कैमरों की स्थिति और अभ्यर्थियों की जांच प्रक्रिया का बारीकी से अवलोकन किया। जिले के सभी केंद्रों पर पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सचल दस्तों को सक्रिय रखा गया है, जो लगातार केंद्रों का भ्रमण कर रहे थे।

सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई, ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो और अभ्यर्थी बिना किसी भय के परीक्षा दे सकें। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य परीक्षा को नकल विहीन और सकुशल संपन्न कराना है, जिसके लिए अधिकारी लगातार फील्ड में बने रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!