Breaking News

फर्रुखाबाद: गंगा ट्रेवल्स के कर्मचारियों की दबंगई, महिला और उसके बेटों को सरेराह पीटा, लूट का भी आरोप।

फर्रुखाबाद: गंगा ट्रेवल्स के कर्मचारियों की दबंगई, महिला और उसके बेटों को सरेराह पीटा, लूट का भी आरोप।

दीपक शुक्ला, संवाददाता 

फर्रुखाबाद। जनपद के थाना कादरीगेट अंतर्गत लाल दरवाजा फव्वारा चौक के पास गंगा ट्रेवल्स के कर्मचारियों की गुंडई का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सफर के लिए स्लीपर सीट बुक कराने के बावजूद सीट न मिलने पर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ट्रेवल्स कर्मचारियों ने अपने साथियों को बुलाकर एक महिला और उसके दो पुत्रों के साथ सरेआम मारपीट की। पीड़ित महिला का आरोप है कि दबंगों ने न केवल उनके साथ अभद्रता की बल्कि जाति सूचक गालियां देते हुए उन्हें और उनके बेटों को बेरहमी से पीटा।

विवाद की जड़ स्लीपर सीट की बुकिंग को लेकर बताई जा रही है। यात्री ने पहले से सीट बुक कराई थी, लेकिन मौके पर सीट उपलब्ध न होने पर जब उन्होंने अपना विरोध दर्ज कराया, तो ट्रेवल्स के कर्मचारी आगबबूला हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस को दी तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी गायब हो गई है, जिसे दबंगों ने छीन लिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग तमाशबीन बने रहे।

पीड़िता ने गंगा ट्रेवल्स के कर्मचारियों और उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ थाना कादरीगेट में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शहर के बीचों-बीच हुई इस घटना ने यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेवल्स संचालकों की कार्यशैली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …