Breaking News

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल।

फर्रुखाबाद: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद के थाना कमालगंज क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बघार के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए आनन-फानन में नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सकों ने दोनों युवकों की हालत को नाजुक देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहिया रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक को चपेट में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घायलों के परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हादसे के बाद से क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!