Breaking News

फर्रुखाबाद: घर से बुलाकर अधेड़ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: घर से बुलाकर अधेड़ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी।

संवाददाता, दीपक शुक्ला 

फर्रुखाबाद: जनपद के थाना मेरापुर क्षेत्र के अंतर्गत ढर्रा शादीनगर में शनिवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक अधेड़ व्यक्ति की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुँच गए और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

मृतक की पहचान विनोद कुमार के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि कुछ लोग विनोद को घर से बुलाकर ले गए थे और उन्हें शराब पिलाई गई। इसके बाद सुनियोजित तरीके से उनके सिर पर किसी धारदार हथियार से घातक हमला कर उनकी जान ले ली गई। घटना के बाद विनोद कुमार का खून से लथपथ शव उनके घर के बाहर पड़ा मिला, जिसे देखकर परिजन बदहवास हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) कायमगंज राजेश कुमार द्विवेदी भारी पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पंचनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल संदिग्धों का पता लगाने के लिए हर पहलू पर काम कर रही है। जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना ने ग्रामीणों के बीच दहशत का माहौल पैदा कर दिया है।

फाइल फोटो 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा स्रोत, छात्र-छात्राओं को सौंपी गई नेतृत्व कमान।

बदायूं के एचपी इंस्टीट्यूट में अलंकरण समारोह: आईसीआईसीआई बैंक के एल्युमिनी बने युवाओं के प्रेरणा …