Breaking News

विदाई केवल अंत नहीं, नए सपनों की ओर कदम है : डॉ. अखिलेश।

विदाई केवल अंत नहीं, नए सपनों की ओर कदम है : डॉ. अखिलेश।

बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों का विदाई समारोह सम्पन्न।

अमित कुमार ओझा सहयोगी संवाददाता अभिषेक सिंह

चहनियां, चंदौली। चहनियां स्थित बृजनंदनी कान्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कक्षा 11वीं के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया, जिसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा श्री गणेश के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, भोजपुरी सांस्कृतिक नृत्य, चैती एवं होली गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

विदाई समारोह के दौरान मिस फेयरवेल का खिताब प्रगति यादव को तथा मास्टर फेयरवेल का खिताब अवनीश पांडेय को प्रदान किया गया। इस अवसर पर बृजनंदनी विद्यालय समूह के चेयरमैन बिरजू अग्रहरि ने कहा कि विदाई समारोह शिक्षक और विद्यार्थियों के बीच बने आत्मीय संबंधों को दर्शाता है। यह अवसर बीती यादों, सम्मान और भविष्य की उम्मीदों से जुड़ा होता है, जो सभी को भावुक कर देता है।

विद्यालय के निदेशक डॉ. अखिलेश अग्रहरि ने कहा कि जीवन में सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि सही दिशा में किए गए परिश्रम से प्राप्त होती है। विदाई एक अंत नहीं, बल्कि नए लक्ष्य और नए सफर की शुरुआत होती है। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सचिव नंदनी अग्रहरि, सह-सचिव अमृतांजली अग्रहरि, एडिशनल डायरेक्टर डॉ. के.के. पांडा, डॉ. आशुतोष त्रिपाठी, शत्रुघ्न विश्वकर्मा, शीला अग्रहरि, आलोक सिंह, वाचस्पति पांडे, जयंत कुमार, धनंजय यादव, अभिषेक कुमार, मीरा पाल, रीना सिंह, शिवशंकर त्रिपाठी, सलमा बेगम, ओमप्रकाश, संजीव मिश्रा, अनिल श्रीवास्तव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अपेक्षा, वैष्णवी मिश्रा, चित्रांश एवं रेहान ने संयुक्त रूप से किया। अंत में प्रधानाचार्या दीपानिता चक्रवर्ती ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!