Breaking News

बरखेड़ा स्कूल में परीक्षा परिणाम समारोह, मेधावी छात्र और पत्रकार सम्मानित।

बरखेड़ा स्कूल में परीक्षा परिणाम समारोह, मेधावी छात्र और पत्रकार सम्मानित।

संवाददाता: शिवेंद्र यादव

बिनावर, बदायूं। बदायूं जिले के बिनावर क्षेत्र स्थित बरखेड़ा में बुधवार को श्री जगन्नाथ सिंह मेमोरियल पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ-साथ क्षेत्रीय पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अनेक पाल सिंह (ब्लॉक प्रमुख पति, सालारपुर) उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके साथ ही कस्बा एवं जिला स्तर के पत्रकारों को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनेक पाल सिंह और विद्यालय प्रबंधक सत्यवीर सिंह चौहान द्वारा पूजा-अर्चना के साथ की गई। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अवनीश कुमार ने किया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सत्यवीर सिंह चौहान, मंडल महामंत्री आदेश शर्मा, ग्राम प्रधान पति धीरेंद्र सिंह परमार, गौरव चौहान एडवोकेट, दिलीप ठेकेदार, अजय माथुर, नरेश चंद्र माथुर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में रितु, सलोनी चौहान, अंश, मोहिनी, निशांत, अनिवेश, गौरी, दीक्षा, चिंकी, आकांक्षा, स्वाती, हिमांशु, शिवा, नेहा, प्रिया, दिव्या, सोनम, राधिका, सौरभ, हर्षित, रोशनी, अनन्या, अनिका, विराट, रिया, भागीरथ पाठक, धर्मेंद्र, कृष्णा, अभिषेक, रुद्र प्रताप, परवेश, शिवम, केशव, पंकज, राधा, तनु, पारुल, सोनाक्षी, अंशुल, ऋषभ, विनय, शिवानी, आरेंद्र आदि शामिल रहे।

विद्यालय प्रशासन ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों और उपस्थित अतिथियों ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!