Breaking News

समाजवादी मजदूर सभा में संगठन विस्तार, रईस अहमद उस्मानी बने राष्ट्रीय सचिव।

समाजवादी मजदूर सभा में संगठन विस्तार, रईस अहमद उस्मानी बने राष्ट्रीय सचिव।

लखनऊ। समाजवादी मजदूर सभा में संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से विस्तार किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम ने हाजी डॉ. रईस अहमद उस्मानी को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति अखिलेश यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष समाजवादी पार्टी के निर्देश तथा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर की गई है। जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, डॉ. उस्मानी की सक्रियता और पार्टी के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल निगम ने कहा कि संगठन को मजबूत करने और पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार समर्पित और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि रईस अहमद उस्मानी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।

नव नियुक्त राष्ट्रीय सचिव रईस अहमद उस्मानी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए पूरी लगन से कार्य करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और नव नियुक्त पदाधिकारी को बधाई दी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!