Breaking News

इटावा: स्व. अशोक दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

स्व. अशोक दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। इटावा से भाजपा के विधायक एवं सदस्य विधान परिषद रहे कद्दावर नेता स्व. अशोक दुबे की पांचवीं पुण्यतिथि पर उनके आवास पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर इटावा, औरैया तथा आसपास के क्षेत्रों से हजारों लोगों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पुत्र अंशुल दुबे द्वारा संत हंसानंद गिरी जी महाराज, हरिद्वार के सान्निध्य में प्रवचन कार्यक्रम आयोजित कराया गया। साथ ही पिलुआ महावीर के महंत श्री हरभजन दास ने भी अपने आशीर्वचन से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।

श्रद्धांजलि सभा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद रूप में भोजन वितरित किया गया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अन्नू गुप्ता, पूर्व विधायक के.के. राज, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख गणेश राजपूत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे (महेवा), पूर्व ब्लॉक प्रमुख विमल भदौरिया, औरैया जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पाण्डेय, निवर्तमान जिला अध्यक्ष भुवन गुप्ता, प्रशांत बरुआ, सुरेंद्र सिंह चौहान, देवेंद्र राजावत, मुकुल दुबे, आनन्द पाण्डेय, शरद पाण्डेय सहित जनपद के सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोगों ने स्व. दुबे को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

पूर्व सांसद श्री प्रेमदास कठेरिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और स्व. दुबे के व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!