Breaking News

इटावा: पूजा के दौरान दीपक गिरने से मकान में लगी आग, बुजुर्ग समेत दो बच्चे झुलसे।

पूजा के दौरान दीपक गिरने से मकान में लगी आग, बुजुर्ग समेत दो बच्चे झुलसे।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। सदर क्षेत्र के ईदगाह के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक मकान में पूजा के दौरान जलते दीपक से अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, बिस्तर व अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। हादसे में एक बुजुर्ग और उनके दो पोते झुलस गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान में दोपहर के समय पूजा चल रही थी। इसी दौरान जलाया गया दीपक असंतुलित होकर नीचे गिर गया, जिससे पास में रखे कपड़ों में आग लग गई। कुछ ही पलों में आग ने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें तेज होने के कारण सफल नहीं हो सके।

आग की चपेट में आने से बुजुर्ग मुन्नी लाल तथा उनके दो पोते गगन और हर्ष झुलस गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया और तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार एक बच्चे की स्थिति को देखते हुए विशेष निगरानी रखी जा रही है।

सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक घर का अधिकांश सामान जलकर खाक हो चुका था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण पूजा के दौरान जलाया गया दीपक बताया जा रहा है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!