Breaking News

हरदुआगंज में अवैध शराब के साथ वृद्ध आरोपी गिरफ्तार, 25 पव्वे बरामद।

हरदुआगंज में अवैध शराब के साथ वृद्ध आरोपी गिरफ्तार, 25 पव्वे बरामद।

अलीगढ़। थाना हरदुआगंज पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बड़ी मात्रा में देशी शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 95/26 धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए अभियुक्त वनवारी लाल पुत्र हीरा लाल, निवासी तुरावली जलाली मोड़, कस्बा जलाली थाना हरदुआगंज, जनपद अलीगढ़ (उम्र लगभग 59 वर्ष) को थाना क्षेत्र हरदुआगंज से गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 25 पव्वे अवैध देशी शराब (ट्विन टावर मार्का) बरामद हुई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2019 से 2025 तक आबकारी अधिनियम के तहत विभिन्न मुकदमे शामिल हैं, जिससे उसका आपराधिक इतिहास भी सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र राणा एवं हेड कांस्टेबल अवनेश कुमार की प्रमुख भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगातार सख्ती बरती जा रही है और ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!