Breaking News

धोखाधड़ी और चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

धोखाधड़ी और चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।

अलीगढ़। थाना क्वार्सी पुलिस ने लंबित वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर चोरी, धोखाधड़ी और जालसाजी से जुड़े गंभीर आरोप दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार, केस संख्या 32493/25 में धारा 380, 420, 467, 468 और 471 भारतीय दंड संहिता के तहत वांछित चल रहे अभियुक्त संजय कौशिक पुत्र सुरेश चंद्र कौशिक, निवासी स्वर्ण जयंती नगर, रामघाट रोड, थाना क्वार्सी, जनपद अलीगढ़ को थाना क्षेत्र क्वार्सी से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार एवं हेड कांस्टेबल अमर प्रताप सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

पुलिस ने बताया कि फरार एवं वारंटी अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है, जिससे कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा सके।

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …