Breaking News

सहसवान मंडी गेट पर बना ‘मौत का नाला’, दो साल से मरम्मत का इंतज़ार, अधिकारी बेपरवाह।

सहसवान मंडी गेट पर बना ‘मौत का नाला’, दो साल से मरम्मत का इंतज़ार, अधिकारी बेपरवाह।

सहसवान (बदायूं): स्थानीय नवीन मंडी समिति के मुख्य गेट पर बना क्षतिग्रस्त नाला राहगीरों और किसानों के लिए बड़े हादसे का सबब बना हुआ है। पिछले करीब दो वर्षों से यह नाला बदहाल स्थिति में है, जिसकी वजह से यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस गहरे और टूटे हुए नाले में गिरकर अब तक कई लोग गंभीर रूप से चोटिल हो चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थिति इतनी विकट है कि सब्जी और फल लेकर आने वाले किसान और व्यापारी आए दिन इसमें गिरकर अपना माल और स्वास्थ्य दोनों गंवा रहे हैं।

स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार मंडी सचिव से लेकर उप जिलाधिकारी सहसवान तक को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया जा चुका है, परंतु आश्वासन के अलावा धरातल पर कोई काम शुरू नहीं हुआ। टूटे हुए नाले के कारण सड़क का यह हिस्सा बेहद संकरा और खतरनाक हो गया है, जिससे रात के समय हादसे का खतरा और भी बढ़ जाता है। आने-जाने वाले उपभोक्ताओं को हर समय अनहोनी का डर सताता रहता है।

समस्या से त्रस्त क्षेत्रवासियों ने अब जिलाधिकारी बदायूं से हस्तक्षेप की मांग की है। रामकुमार, अब्दुल रज्जाक, हनीफ, महेश पाल, उमेश कुमार, धनपाल सिंह, उमर मियां, रफीक अहमद और लक्ष्मण सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र भेजकर मांग की है कि इस क्षतिग्रस्त नाले का शीघ्र निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस पर संज्ञान नहीं लिया गया तो कभी भी कोई बड़ी जनहानि हो सकती है।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!