Breaking News

बलरामपुर में चिकित्सक ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।

बलरामपुर में चिकित्सक ने की आत्महत्या, इलाके में सनसनी।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। जनपद में सोमवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रेहरा बाजार पर कार्यरत आरबीएसके टीम के नेत्र सहायक नरेंद्र पांडेय ने अपने किराए के मकान में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।

जानकारी के मुताबिक मृतक नरेंद्र पांडेय मूल रूप से गोंडा जिले के रहने वाले थे और कई वर्षों से रेहरा बाजार स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर संविदा के आधार पर सेवाएं दे रहे थे। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर हस्ताक्षर किए और उसके बाद घर लौट आए। बताया जाता है कि लगभग दस बजे उन्होंने कमरे में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली।

करीब 500 मीटर दूर किराए के मकान में वह अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उनकी पत्नी स्थानीय प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय जब पत्नी ने फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी जब कमरे में पहुंचे तो देखा कि नरेंद्र पांडेय फंदे से लटके हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। घटना से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों व सहकर्मियों से पूछताछ की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!