Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण।

संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं जनशिकायतें, 23 शिकायतों में एक का मौके पर निस्तारण।

बदायूं। तहसील सहसवान में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी अवनीश राय ने की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापरक एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस में सहसवान निवासी मोमिन, आसिफ जमा, धर्म सिंह, सुरेश, कल्लू, हेतराम और नन्हे सहित अन्य लोगों ने राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें दर्ज कराईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों की जांच सौंपते हुए प्राथमिकता के आधार पर उनका निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

डीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में शिकायतकर्ता की संतुष्टि का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता के संबंध में फीडबैक लिया जाता है। इसलिए सभी अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ शिकायतों का निस्तारण करें।

संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व विभाग की 13, पुलिस विभाग की 7 तथा विकासखंड दहगवां, एसडीओ सहसवान और सीडीपीओ से संबंधित एक-एक शिकायत शामिल रही। इनमें से एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Spread the love

Check Also

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के दिए निर्देश।

डीएम ने पुवायां मंडी के धान क्रय केंद्र का किया निरीक्षण, किसानों को सुविधाएं उपलब्ध …