Breaking News

डीएम और एसपी ने परखा होमगार्ड्स परीक्षा का इंतजाम, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े घेरे।

डीएम और एसपी ने परखा होमगार्ड्स परीक्षा का इंतजाम, केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े घेरे।

रिपोर्ट: वसीम कुरैशी

कासगंज। जनपद में होमगार्ड्स भर्ती की लिखित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। गुरुवार को जिलाधिकारी प्रणय सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए विभिन्न परीक्षा केंद्रों का तूफानी दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जमीनी हकीकत जानी।

अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कासगंज, एसकेएम इंटर कॉलेज और गणेश इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। इसके बाद टीम सोरों स्थित संत तुलसीदास इंटर कॉलेज पहुंची। निरीक्षण के दौरान डीएम और एसपी ने कक्षाओं में परीक्षार्थियों के बैठने की योजना, सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और कंट्रोल रूम की बारीकी से जांच की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

जिलाधिकारी ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए और सुनिश्चित करने को कहा कि सभी सुरक्षा मानक मानकों के अनुरूप हों। पुलिस अधीक्षक ओ.पी. सिंह ने सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र के बाहर भीड़ जमा न होने दी जाए और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखा जाए ताकि परीक्षार्थियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहने को कहा गया है। प्रशासन की इस सक्रियता से परीक्षा केंद्रों के आसपास और विभाग में खासी हलचल देखी गई। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पूरी परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाएगी।

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …