Breaking News

थाना खीरी में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

थाना खीरी में डीएम और एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश।

संवाददाता, मोहम्मद असलम 

लखीमपुर खीरी। जनपद के थाना खीरी में आयोजित समाधान दिवस के दौरान जिले के आला अधिकारियों ने जनसुनवाई की और फरियादियों की शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने व्यक्तिगत रूप से फरियादियों की समस्याओं को सुना।

समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य संबंधित विभागों से जुड़ी अनेक शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से कुछ मामलों को मौके पर ही सुलझा दिया गया। जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने एक-एक कर फरियादियों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं के समाधान में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वहीं, पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने पुलिस से संबंधित मामलों की गंभीरता को देखते हुए थाना अध्यक्ष को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।

उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि शिकायतों के निस्तारण में कोताही किसी भी हाल में स्वीकार नहीं की जाएगी और पीड़ितों को समय पर न्याय मिलना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों को लंबित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि फरियादियों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें।

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!