Breaking News

ऑपरेशन मुस्कान: कासगंज पुलिस ने चंद घंटों में खोज निकाले दो लापता किशोर, परिजनों को सौंपा।

ऑपरेशन मुस्कान: कासगंज पुलिस ने चंद घंटों में खोज निकाले दो लापता किशोर, परिजनों को सौंपा।

संवाददाता, जुम्मन कुरैशी 

कासगंज। जनपद के थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत सराहनीय कार्रवाई करते हुए घर से लापता हुए दो नाबालिग बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया है। बच्चों के सुरक्षित घर लौटने पर उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने कासगंज पुलिस की कार्यकुशलता की भूरि-भूरि प्रशंसा की है।

मामला आज 13 जून 2026 की सुबह लगभग 10 बजे का है, जब थाना सिकंदरपुर वैश्य क्षेत्र के ग्राम बढ़ोला निवासी जगदीश और अमर सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके 14 वर्षीय पुत्र दयाराम और सोनू रात के समय बिना बताए घर से कहीं चले गए हैं और उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है। बच्चों के अचानक गायब होने से परिजन गहरे सदमे में थे।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंचल सिरोही अपनी टीम के साथ तुरंत सक्रिय हो गए। कासगंज पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का दौरा किया और परिजनों को ढांढस बंधाया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी पटियाली अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

गठित टीम ने पारंपरिक पुलिसिंग के साथ-साथ आधुनिक तकनीकी संसाधनों का सहारा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और बच्चों के मोबाइल नंबर की सीडीआर व लोकेशन को ट्रैक किया। पुलिस की इस सक्रियता और सर्विलांस टीम की तकनीकी सहायता से दोनों किशोरों को पटियाली क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। बच्चों के सही-सलामत मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा का भरोसा और अधिक मजबूत हुआ है। इस सफल ऑपरेशन में थानाध्यक्ष चंचल सिरोही, उपनिरीक्षक संजय सिंह और रिक्रूट कांस्टेबल आलोक कुमार की मुख्य भूमिका रही।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन; आंदोलन तेज करने की चेतावनी। …

error: Content is protected !!