Breaking News

दातागंज: शराब के नशे में युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, डिवाइस तोड़ी; पुलिस ने उतारकर पूछताछ शुरू की।

शराब के नशे में युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ा, डिवाइस तोड़ी; पुलिस ने उतारकर पूछताछ शुरू की।

मोहित यादव, संवाददाता 

दातागंज। दातागंज तहसील क्षेत्र के गांव फुलचियाई नगरिया में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक नशे की हालत में मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और ऊपर लगी एक डिवाइस भी तोड़ दी। घटना लगभग शाम 7 बजे की बताई जा रही है।

गांव के लोगों ने टॉवर पर युवक को चढ़ते देखा तो तुरंत इसकी सूचना उसावां थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष वीरपाल सिंह तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने-बुझाने के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतारा।

युवक की पहचान रतिभान कश्यप (25 वर्ष) निवासी फुलचियाई के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे नीचे उतारने के बाद मौके पर ही पूछताछ शुरू कर दी है। टॉवर की टूट-फूट और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!