Breaking News

खेत में पेड़ से लटका मिला मासूम का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

खेत में पेड़ से लटका मिला मासूम का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका।

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के तिगरा गांव में मंगलवार दोपहर एक आठ वर्षीय बालक का शव खेत के पास पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है, हालांकि अभी तक किसी पर नामजद आरोप नहीं लगाया गया है।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय सिंह यादव का आठ वर्षीय बेटा विशाल मंगलवार दोपहर करीब दो बजे गांव की किराना दुकान पर सामान लेने गया था। पिता ने उसे घर लौटने के लिए कहा था, जिसके बाद वह वहां से निकल गया।

करीब डेढ़ घंटे बाद, दोपहर लगभग 3:30 बजे गांव के ही अजय और विजय खेत में गेहूं की कटाई के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में मेड़ के पास एक पेड़ से विशाल का शव लटका देखा। उन्होंने तुरंत परिजनों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों और ग्रामीणों ने शव को नीचे उतारा और यूपी 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि बच्चे की हत्या कर शव को पेड़ पर लटकाया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के मुंह से खून भी निकला था, जिससे संदेह और गहरा गया है।

विजय सिंह यादव के तीन पुत्र हैं, जिनमें विशाल मंझला था। परिवार खेती-किसानी कर गुजर-बसर करता है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

सहसवान कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!