Breaking News

बिसौली के एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री याकेश वार्ष्णेय स्मृति दिवस।

बिसौली के एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया श्री याकेश वार्ष्णेय स्मृति दिवस।

आई एम खान 

बिसौली। स्थानीय एस.डी.बी. पब्लिक स्कूल में श्री याकेश वार्ष्णेय स्मृति दिवस हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं और फैंसी ड्रेस शो का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मनमोहक वंदना और प्रस्तुतियों से हुई। सरस्वती वंदना में पल्लवी सक्सेना, पल्लवी चौहान, माही गुप्ता, योगिता यादव, अलिका और मानसी खन्ना ने अपनी कला का जौहर दिखाया। इसके बाद कक्षा 6 की पावनी तिवारी, सपना यादव, शुभी शर्मा, अनुषिका गुप्ता, काव्या उपाध्याय, रोशनी शर्मा एवं दीक्षा ने गणेश वंदना पर सुंदर नृत्य पेश किया।

जन्माष्टमी प्रसंग पर आधारित प्रस्तुति में अदिति, काव्या यादव, रुचि वर्मा, आशी अग्रवाल, माही गुप्ता, तोशी राजपूत, गरिमा पाल, अनन्या पाल और अराध्या ने समां बांध दिया। वहीं, कक्षा 7 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत घूमर नृत्य में सृष्टि, नव्या, आशी और अनुष्का ने शानदार लोक कला दिखाई। इसके साथ ही शिव तांडव पर राशि, तानिष्का, तन्वी और मधु यादव की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों की रचनात्मकता देखते ही बनती थी। इसमें कक्षा 1-ए से अदिति भारद्वाज, अक्षत प्रताप सिंह, अर्णव मिश्रा, तेजस यादव, वेहान चौधरी तथा कक्षा 1-बी से धैर्य मौर्य, श्रेय गौड़, वेदिका ठाकुर, जतिन और आधि राज ने हिस्सा लिया। कक्षा 2-ए से आदित्य, दीपशिखा, अन्वी करोटिया, हर्षित गौड़, ईवा और कक्षा 2-बी से नित्या चौहान, पार्थ मिश्रा, जयंत, आरन्या पाठक, अदनान रज़ा तथा अक्षय ने विभिन्न वेशभूषाओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया।

खेल प्रतियोगिताओं में कक्षा 3 के बच्चों के लिए वॉटर टारगेट रेस रखी गई, जिसमें रिया यादव, इफ़ान खान, निर्भी, शिवांक, दिव्यांशु अग्रवाल, अवंतिका यादव, शिव कुमार, ध्रुवानी सागर और तानिष्का शर्मा ने भाग लिया। वहीं कक्षा 4 के लिए आयोजित रोमांचक जलेबी रेस में रुद्र, माधव, साक्षी, शिवांश, दीपांशु और प्रियांशु ने पूरे जोश के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिससे उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।

विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। प्रधानाचार्या मीनू बत्रा ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का संचार करते हैं। मुख्य अतिथि आशु वर्ष्णेय ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …