Breaking News

शाहजहांपुर में थाना चौक कोतवाली पुलिस ने किया साइकिल चोरी का बड़ा खुलासा, 11 चोरी की साइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में थाना चौक कोतवाली पुलिस ने किया साइकिल चोरी का बड़ा खुलासा, 11 चोरी की साइकिलों के साथ शातिर चोर गिरफ्तार।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। शहर में लगातार बढ़ रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाते हुए थाना चौक कोतवाली पुलिस ने एक शातिर चोर को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शहर के विभिन्न स्थानों से चुराई गई कुल 11 साइकिलें और 150 रुपए नकद बरामद किए हैं।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आवास विकास कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र कुमार ने गत 27 अगस्त को अपने घर के बाहर से साइकिल चोरी होने की नामजद शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का जिम्मा उपनिरीक्षक सुशांत रावत को सौंपा गया था। इसी छानबीन के दौरान 31 अगस्त की रात पुलिस टीम को मुखबिर से खास सूचना मिली, जिसके आधार पर बरेली-सीतापुर हाईवे के पास कान्हा गौशाला जाने वाले मार्ग से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर दबोच लिया गया।

पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ के दौरान अपना नाम बड़े लल्ला (27 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामनारायण बताया, जो तिलहर थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुर ठठीऊरा का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से 150 रुपए नकद और एक चोरी की साइकिल बरामद हुई। इसके बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो उसकी निशानदेही पर पुलिस ने खंडहरों व अन्य ठिकानों से 10 और चोरी की साइकिलें बरामद कर लीं।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, शातिर आरोपी बड़े लल्ला का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पूर्व में भी चोरी तथा आबकारी अधिनियम जैसे गंभीर मामलों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

 

 

 

Spread the love

Check Also

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, FLC प्रक्रिया शुरू।

बदायूं में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच खुली ईवीएम वेयरहाउस, …