Breaking News

जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, 27 अगस्त को युवा करेंगे प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद।

जिला स्तरीय ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, 27 अगस्त को युवा करेंगे प्रधानमंत्री से वर्चुअल संवाद।

बदायूँ: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के ‘मेरा युवा भारत’ (माय भारत) बदायूँ के तत्वावधान में ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय आठ विभिन्न प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन राजकीय महाविद्यालय, आवास विकास, बदायूँ में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। आगामी 27 अगस्त को युवा देश के प्रधानमंत्री के साथ वर्चुअल संवाद करेंगे, जिसके तहत जनपद में यह कार्यक्रम आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय और बीआईएमटी कॉलेज में संपन्न होगा।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना, एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा उनकी रचनात्मक एवं सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिताओं में जिले के युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नशामुक्त समाज, स्वस्थ जीवनशैली, युवा शक्ति और राष्ट्र निर्माण का सशक्त संदेश दिया। प्रतिभागियों ने भाषण, नुक्कड़ नाटक, कविता, चित्रकला और संगीत जैसी विभिन्न विधाओं के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान उपस्थित सभी युवाओं को नशे से दूर रहने और समाज को इसके प्रति जागरूक करने का सामूहिक संकल्प भी दिलाया गया।

जिला युवा अधिकारी आदित्य सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति ही ‘विकसित भारत’ के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। एक नशामुक्त युवा ही स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव रख सकता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे जैसी कुरीतियों से दूर रहकर सकारात्मक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता

आयोजित प्रतियोगिताओं के परिणाम इस प्रकार रहे:

भाषण प्रतियोगिता: शगुन शर्मा (प्रथम), अजय कुमार गुप्ता (द्वितीय), अर्जित पटेल (तृतीय)

नुक्कड़ नाटक: मंजू मौर्य (प्रथम)

कविता प्रतियोगिता: निखिल सिंह चौहान (प्रथम), काव्या सिंह (द्वितीय), जुबेर मिर्जा (तृतीय)

चित्रकला प्रतियोगिता: भूमि शर्मा (प्रथम), खुशी पटेल (द्वितीय), तनु (तृतीय)

संगीत प्रतियोगिता: याचना दयाल (प्रथम), दिव्या (द्वितीय)

कार्यक्रम के निर्णायक मंडल में डॉ. राकेश कुमार जायसवाल, डॉ. अनिल सिंह, विकास पटेल, प्रदीप कुमार, डॉ. निशा पाठक, दीक्षा शर्मा, प्रीति शर्मा, छविराम सिंह और संजीव कुमार शामिल रहे। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, ‘मेरा युवा भारत’ के अधिकारी व कर्मचारी, स्वयंसेवक तथा बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने ‘नशा मुक्त युवा–विकसित भारत’ के संदेश के साथ इस बुराइ को जड़ से मिटाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Spread the love

Check Also

दातागंज के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद।

दातागंज के खाटू श्याम मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में पहुंचे विधायक राजीव कुमार सिंह, …