Breaking News

सहसवान में सपा नेता शुएब नकवी आग़ा ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, सपा नेत्री अलका धर्मेंद्र यादव और विनीता कश्यप से बंधवाई राखी।

सहसवान में सपा नेता शुएब नकवी आग़ा ने धूमधाम से मनाया रक्षाबंधन, सपा नेत्री अलका धर्मेंद्र यादव और विनीता कश्यप से बंधवाई राखी।

संपादक, रवि कुमार शाक्य 

सहसवान, बदायूं। भाई-बहन के असीम प्रेम, अटूट विश्वास एवं समर्पण के प्रतीक पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा यूपी के प्रदेश अध्यक्ष शुएब नकवी आग़ा ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पारंपरिक उल्लास के साथ यह त्योहार मनाया।

इस दौरान उन्होंने अपनी बहनों—सपा नेत्री अलका धर्मेंद्र यादव और विनीता कश्यप से राखी बंधवाकर उनका आशीर्वाद लिया। बहनों के हाथों बंधी राखी ने न केवल पारंपरिक रीति-रिवाजों को निभाया, बल्कि भाई-बहन के इस पवित्र रिश्ते में स्नेह, विश्वास, रक्षा और आत्मीय अपनत्व के बंधन को और अधिक मजबूत किया।

इस अवसर पर शुएब नकवी आग़ा ने प्रदेश और क्षेत्रवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और रिश्तों में अटूट प्रेम का संचार करे।

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …