Breaking News

बरेली: एएलएस एंबुलेंस के ईएमटी को दिया आपातकालीन चिकित्सा का विशेष प्रशिक्षण।

एएलएस एंबुलेंस के ईएमटी को दिया आपातकालीन चिकित्सा का विशेष प्रशिक्षण।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली। आपात स्थिति में मरीज को अस्पताल पहुंचाने से पहले ही बेहतर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एएलएस (एडवांस्ड लाइफ सपोर्ट) एंबुलेंस सेवा से जुड़े ईएमटी की दक्षता बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड की ओर से एएलएस एंबुलेंस सेवा में कार्यरत इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनों के लिए चार दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

24 से 27 अगस्त तक बरेली जिला अस्पताल स्थित सीएमओ कार्यालय के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में ईएमटी को आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को तत्काल और प्रभावी चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही सुरक्षित तरीके से अस्पताल तक पहुंचाने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मरीज की गंभीर स्थिति को पहचानने, आवश्यक प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने, आपातकालीन चिकित्सा उपकरणों के सही इस्तेमाल तथा मरीज की लगातार निगरानी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। मेडकेयर 365 के प्रशिक्षक विकास पांडे ने ईएमटी को विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाई जाने वाली चिकित्सा प्रक्रियाओं और सावधानियों की जानकारी दी।

शिविर के दौरान बेहतर कार्य करने वाले ईएमटी को अधिकारियों की ओर से सम्मानित भी किया गया। उत्कृष्ट कार्य के लिए रामपुर के इशरत अली और राकेश शर्मा को सीएमओ एवं एसीएमओ द्वारा सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मेडकेयर 365 प्राइवेट लिमिटेड के संचालक/प्रबंधक अनुराग कपूर, जिला प्रबंधक विश्व कीर्ति समेत संस्था के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संस्था के अधिकारियों ने कहा कि एएलएस एंबुलेंस सेवा में ईएमटी की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। गंभीर मरीज के अस्पताल पहुंचने से पहले का समय कई बार बेहद निर्णायक होता है। ऐसे में प्रशिक्षित ईएमटी आपात स्थिति में मरीज को समय पर आवश्यक चिकित्सा सहायता देकर उसकी स्थिति को संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य ईएमटी की कार्यक्षमता और व्यावहारिक दक्षता को मजबूत करना रहा, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को एंबुलेंस के भीतर ही बेहतर, सुरक्षित और समयबद्ध चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …