Breaking News

राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

राजकीय महिला महाविद्यालय में मिशन शक्ति 5.0 के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बदायूं। राजकीय महिला महाविद्यालय बदायूं में आज दिनांक 16 अक्टूबर 2025 को मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. वंदना ने की।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित सब-इंस्पेक्टर श्रीमती सपना जायसवाल ने छात्राओं को महिलाओं की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्राओं को मिशन शक्ति से जुड़े विभिन्न पहलुओं को समझाते हुए उन्हें समाज में महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया।

प्राचार्य डॉ. वंदना ने अपने उद्बोधन में मिशन शक्ति कार्यक्रम की शुरुआत, उद्देश्य और वर्तमान समय में उसकी प्रासंगिकता पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस अभियान ने न केवल महिलाओं को आत्मविश्वास से भरने का कार्य किया है, बल्कि समाज में उनके अधिकारों और सम्मान की भावना को भी सशक्त किया है।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्थशास्त्र विभाग की प्रभारी श्रीमती अर्चना पांडे द्वारा किया गया। उन्होंने मिशन शक्ति जैसे अभियानों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बताते हुए छात्राओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर महाविद्यालय का संपूर्ण स्टाफ, छात्राएँ और विभिन्न विभागों के शिक्षकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण प्रेरणादायी और उत्साहपूर्ण रहा।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!