Breaking News

शाहजहांपुर में रास्ता रोककर मारपीट और फायरिंग करने वाले चार वांछित अभियुक्त रोजा पुलिस की गिरफ्त में।

शाहजहांपुर में रास्ता रोककर मारपीट और फायरिंग करने वाले चार वांछित अभियुक्त रोजा पुलिस की गिरफ्त में।

संवाददाता, मुबारक अली 

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र के अंतर्गत रास्ता रोककर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार वांछित आरोपियों को धर दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए चार लकड़ी के डंडे और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुका निवासी आदेश ने गत 31 अगस्त को थाने में तहरीर दी थी कि पाण्डेय पेट्रोल पंप के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोककर न केवल लाठी-डंडों से हमला किया, बल्कि दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। इस शिकायत के आधार पर रोजा थाने में पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

मंगलवार को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर रोजा पुलिस टीम ने ग्राम बल्लिया स्थित देवस्थान के पास से चार आरोपियों—महेन्द्र, आरिफ, विपिन और गोपी (सभी निवासी ग्राम बल्लिया, थाना रोजा)—को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर रोजा रेलवे ग्राउंड से घटना में प्रयुक्त चार लकड़ी के डंडे बरामद किए गए। विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों में से महेन्द्र, आरिफ और विपिन का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इस पूरी कार्रवाई को थानाध्यक्ष उमेश कुमार मिश्र के कुशल नेतृत्व में उप निरीक्षक विजय कुमार, उप निरीक्षक शिवम अग्रवाल तथा अन्य पुलिसकर्मियों की टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया।

Spread the love

Check Also

बीएसएनएल भवन में चोरी करते पकड़ा गया आरोपी, गिरफ्तार।

बैटरी, चेंजओवर स्विच और दो सी-डॉट ईपीसी कार्ड बरामद, ताला व शटर तोड़ने के औजार …