Breaking News

उझानी: एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी की छात्राओं ने अधिकारियों और गणमान्य लोगों को बांधा रक्षासूत्र, दी मंगलकामनाएं।

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल उझानी की छात्राओं ने अधिकारियों और गणमान्य लोगों को बांधा रक्षासूत्र, दी मंगलकामनाएं।

संपादक, रवि कुमार शाक्य

उझानी, बदायूं। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर एपीएस इंटरनेशनल स्कूल, उझानी की छात्राओं ने विभिन्न कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पहुंचकर उच्च अधिकारियों व गणमान्य नागरिकों को रक्षासूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुख-समृद्धि की कामना की।

रिधिमा थेरेजा और विवेक सिंह के मार्गदर्शन में छात्राओं ने बदायूं पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी सुश्री अंकिता सिंह तथा अन्य पुलिस स्टाफ को राखी बांधी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को अपना स्नेह, आशीर्वाद, चॉकलेट और मिठाइयां भेंट कीं।

इसके उपरांत छात्राओं ने डाकघर अधीक्षक नीलेन्द्र कुमार को भी रक्षासूत्र बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की, जहां उन्हें उपहार स्वरूप नगद राशि और शुभकामनाएं प्राप्त हुईं। इस आत्मीय श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए छात्राओं ने एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन व पूर्व राज्यमंत्री विमलकृष्ण अग्रवाल, विद्यालय के निदेशक नीलांशु अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, उझानी कोतवाली के एसएचओ, डीओ उझानी, डॉ. संजीव गुप्ता और मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. शिवकुमार सहित अन्य स्टाफ को भी रक्षासूत्र बांधकर मंगलकामनाएं दीं। सभी गणमान्य लोगों ने छात्राओं को आशीर्वाद दिया और उपहार के रूप में चॉकलेट व मिठाइयां प्रदान कीं। इस सुंदर पहल से विद्यार्थियों और अधिकारियों के बीच आपसी सौहार्द का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार।

शाहजहांपुर में नाबालिग से छेड़खानी और धमकी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार। संवाददाता, मुबारक …