Breaking News

सहसवान में अवैध ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ सील, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर संचालकों पर FIR की तैयारी।

सहसवान में अवैध ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ सील, प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत पर संचालकों पर FIR की तैयारी।

संपादक, रवि कुमार शाक्य

सहसवान, बदायूं। सहसवान क्षेत्र में हरदत्तपुर रोड पर बिना पंजीकरण के चल रहे ‘पब्लिक हेल्थ केयर सेंटर’ पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इस अस्पताल में प्रसव के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत की गंभीर घटना सामने आने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

रविवार, 30 अगस्त 2026 को तहसीलदार सहसवान और सीएचसी सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रशांत त्यागी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल संचालक कोई भी वैध लाइसेंस, पंजीकरण या मानक दस्तावेज दिखाने में पूरी तरह असमर्थ रहे। वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की मौजूदगी में नियमों के तहत अस्पताल को पूरी तरह सील कर मुख्य गेट पर ताला लगा दिया गया।

प्रशासन ने इस लापरवाही और अवैध संचालन को बेहद गंभीरता से लिया है। सीएचसी सहसवान के चिकित्सा अधीक्षक की तरफ से कोतवाली सहसवान में लिखित तहरीर देकर अस्पताल संचालक निहाल और महिला प्रबंधक सायमा के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज करने के लिए संस्तुति भेज दी गई है।

Spread the love

Check Also

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत।

बरेली: रक्षाबंधन की मेहमाननवाजी मातम में बदली, नदी में डूबने से बच्चे की मौत। संवाददाता, …