Breaking News

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाई राखी।

बिसौली में धूमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का पावन पर्व, बहनों ने भाइयों की कलाई पर सजाई राखी।

आई एम खान 

बिसौली। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बिसौली क्षेत्र में सुबह से ही घरों में भारी उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। बहनों ने सज-संवरकर पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की थाली तैयार की और विधि-विधान के साथ भाइयों का तिलक कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर उनके दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की, और राखी बांधने के बाद भाइयों का मुंह मीठा कराया।

इस दौरान भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेहपूर्वक उपहार, नए वस्त्र और नगद राशि भेंट कर उनके प्रति अपना असीम प्यार और सुरक्षा का वचन निभाया। रक्षाबंधन के इस पावन और आत्मीय पर्व ने एक बार फिर यह गहरा संदेश दिया कि भौगोलिक दूरी चाहे कितनी भी लंबी क्यों न हो, भाई-बहन के पवित्र रिश्तों में प्रेम, विश्वास और अपनापन की डोर हमेशा अटूट और मजबूत बनी रहती है।

Spread the love

Check Also

बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ ने बरामद किया शव।

  बरेली के बहेड़ी में नहर में नहाने गया युवक डूबा, 18 घंटे बाद एसडीआरएफ …