Breaking News

चंदौली: शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका जयप्रदा सिंह को ‘शिक्षक श्री सम्मान’, राजस्थान के राज्यपाल ने किया सम्मानित।

चंदौली: शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षिका जयप्रदा सिंह को ‘शिक्षक श्री सम्मान’, राजस्थान के राज्यपाल ने किया सम्मानित।

संवाददाता, घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली (चहनियां): जनपद के चहनियां क्षेत्र को गौरवान्वित करते हुए प्राथमिक विद्यालय सेवखर खुर्द (सकलडीहा) की प्रधानाचार्या जयप्रदा सिंह को ‘शिक्षक श्री सम्मान’ से नवाजा गया है। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान राजस्थान के राजभवन, जयपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े के कर कमलों से प्रदान किया गया।

‘बेसिक एजुकेशन मूवमेंट ऑफ इंडिया’ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के चुनिंदा 10 शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें जयप्रदा सिंह प्रमुख हैं। जुड़ा हरधन (नारेपर) ग्राम सभा के एक सामान्य किसान परिवार में जन्मी जयप्रदा सिंह ने अपनी मेहनत और नवाचार के दम पर यह मुकाम हासिल किया है।

जयप्रदा सिंह वर्तमान में सकलडीहा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सेवखर खुर्द में प्रधानाचार्या के पद पर कार्यरत हैं। विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना उच्च अधिकारियों और विभागीय स्तर पर भी की जाती रही है। राज्यपाल द्वारा सम्मान और प्रमाण पत्र मिलने की सूचना मिलते ही उनके पैतृक गांव जुड़ा हरधन में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों और ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि बताया है।

शिक्षिका जयप्रदा सिंह की इस सफलता पर स्थानीय शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। ग्रामीणों का कहना है कि एक किसान की बेटी का इतने उच्च स्तर पर सम्मानित होना आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …