Breaking News

चंदौली: मारूफपुर बाजार व्यापार मंडल का हुआ गठन, सन्तलाल मौर्य अध्यक्ष और रवि गुप्ता महामंत्री मनोनीत।

चंदौली: मारूफपुर बाजार व्यापार मंडल का हुआ गठन, सन्तलाल मौर्य अध्यक्ष और रवि गुप्ता महामंत्री मनोनीत।

संवाददाता, घूरेलाल कन्नौजिया 

चंदौली: मारूफपुर बाजार में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले आयोजित व्यापारी बैठक में स्थानीय व्यापार मंडल का विधिवत गठन किया गया। इस दौरान व्यापारियों में भारी उत्साह देखने को मिला और भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में व्यापारी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिले के प्रत्येक छोटे-बड़े बाजार के व्यापारियों के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के लिए व्यापार मंडल प्रतिबद्ध है। उन्होंने जोर देकर कहा कि व्यापारियों की एकता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में व्यापारी समाज का अतुलनीय योगदान है।

कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से सन्तलाल मौर्य को मारूफपुर बाजार व्यापार मंडल का अध्यक्ष, रवि गुप्ता को महामंत्री और गोपी यादव को कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। जिलाध्यक्ष ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए। इसके अतिरिक्त, विजय सेठ, सरफराज खान, शौकत अली, संदीप श्रीवास्तव, राजेश यादव, सूर्यनाथ मौर्य, मुख्तार यादव, बेचू गुप्ता, रामअवतार यादव, मिश्री यादव और रविन्द्र यादव को संरक्षक का दायित्व सौंपा गया। साथ ही, धर्मेंद्र गुप्ता को युवा जिला मंत्री नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी में महेंद्र यादव को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मनोज गुप्ता को उपाध्यक्ष, जोगिंदर यादव को वरिष्ठ मंत्री, मनोज यादव व आसिफ अली को मंत्री, रविशंकर मौर्या, मुकेश सेठ व स्वारथ मौर्य को संगठन मंत्री, बंटी मौर्या को मीडिया प्रभारी, रोहित मौर्या को सह-मीडिया प्रभारी और सर्वेश कुमार को कार्यक्रम संचालक की जिम्मेदारी दी गई।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री/जिला महामंत्री चंद्रेश्वर जायसवाल ने कहा कि अब मारूफपुर के व्यापारी एकजुट होकर किसी भी प्रकार के शोषण का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम होंगे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष राजीव अग्रहरि, गुलाब साहू, तहसील अध्यक्ष सतीश गुप्ता, दिनेश रास्तोगी, शंकर गुप्ता, अजहर खान, सीके राहुल और अशोक मौर्य सहित व्यापार मंडल के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!