Breaking News

चहनियां: तालाब की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निरीक्षण के बाद बीडीओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

चहनियां: तालाब की बदहाली पर ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, निरीक्षण के बाद बीडीओ ने अधिकारियों को लगाई फटकार।

संवाददाता, जयशंकर मिश्रा 

चहनियां (चंदौली)। मथेला ग्राम सभा के लोलपुर गांव में तालाब की दुर्दशा और अव्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश सामने आया है। गांव में पानी की घोर किल्लत और तालाब के रखरखाव में बरती गई लापरवाही के कारण एक नीलगाय की मौत हो गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने लामबंद होकर मामले की शिकायत खंड विकास अधिकारी (BDO) से की।

ग्रामीणों का आरोप है कि तालाब पूरी तरह से झाड़-झंखाड़ से पट चुका है, जिससे उसमें पानी का नामो-निशान नहीं है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा गांव में कोई भी विकास कार्य संतोषजनक ढंग से नहीं कराया जा रहा है, जिससे आमजन और पशु-पक्षियों के समक्ष गंभीर संकट उत्पन्न हो गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने इस संबंध में खंड विकास अधिकारी को लिखित प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर मंगलवार को लोलपुर गांव पहुंचे और स्वयं स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गांव में व्याप्त अव्यवस्थाओं को देख बीडीओ खासे नाराज हुए। उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाई और अविलंब व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए।

इस मामले पर खंड विकास अधिकारी जावेद अख्तर ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर स्थलीय निरीक्षण किया गया है। उन्होंने संबंधित सचिव को निर्देशित किया है कि तत्काल प्रभाव से तालाब की साफ-सफाई करवाकर उसमें पानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बीडीओ ने चेतावनी दी है कि यदि कार्य में लापरवाही बरती गई, तो संबंधितों के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …