Breaking News

बदायूं: सेवा और संवेदना की मिसाल बनी आर.टी.एम सोसाइटी, आनंद मार्ग अनाथ आश्रम के नन्हे बच्चों को कुर्सियां भेंट।

सेवा और संवेदना की मिसाल बनी आर.टी.एम सोसाइटी, आनंद मार्ग अनाथ आश्रम के नन्हे बच्चों को कुर्सियां भेंट।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

बदायूं। बदायूं स्थित आनंद मार्ग अनाथ आश्रम में बुधवार को सेवा, करुणा और मानवता से जुड़ा एक प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर आर.टी.एम सोसाइटी की ओर से आश्रम में रह रहे नन्हे अनाथ बच्चों को उनकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए कुर्सियां प्रदान की गईं।

कुर्सियां पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कार्यक्रम के दौरान आर.टी.एम सोसाइटी की संस्थापक रिदा खान ने बच्चों के साथ समय बिताया और उनसे आत्मीय संवाद किया। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर और बेसहारा वर्ग की मदद करना ही सच्ची मानव सेवा है। जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि होती है।

रिदा खान ने बताया कि उनकी संस्था निरंतर समाज के वंचित वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य जारी रहेंगे। इस अवसर पर मशीर अली एवं जुनैद भी मौजूद रहे, जिन्होंने बच्चों के साथ बैठकर उनका उत्साह बढ़ाया और सेवा कार्य में सहयोग प्रदान किया।

कार्यक्रम के अंत में आनंद मार्ग अनाथ आश्रम के प्रबंधन ने आर.टी.एम सोसाइटी और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सहयोग से बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलती हैं और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आता है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!