Breaking News

शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को बीएसए ने किया सम्मानित।

शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों को बीएसए ने किया सम्मानित।

बच्चों में अनुशासन और नियमितता बढ़ाने के लिए अनूठी पहल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग शाहजहांपुर में विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू की गई अनूठी पहल के तहत कंपोजिट विद्यालय शाहमतगंज गौटिया के बच्चों को सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सम्मानित किया गया। इन बच्चों ने पूरे सत्र में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता ने बताया कि इस पहल के अंतर्गत शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यार्थियों की तस्वीरें विद्यालय स्तर पर आकर्षक रूप से सजाकर बीएसए कार्यालय के डैशबोर्ड पर प्रदर्शित की जाती हैं। इसके बाद बच्चों को प्रमाणपत्र, मेडल और स्टार बैज देकर प्रोत्साहित किया जाता है।

बीएसए ने कहा कि बच्चों को नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित करना शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने “परिवर्तन” और “संकल्प” समूह द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे शासन की मंशा के अनुरूप अपने विद्यालयों में शिक्षा गुणवत्ता को और उत्कृष्ट बनाएं, जिससे बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव तैयार हो सके।

आज सम्मानित बच्चों में — अनस, जन्नत, उमरा, प्रिंस सिंह, लवी, पिंकी पाल, जानवी और नैंसी शामिल रहे।

इसके अलावा विद्यालय में बेहतर कार्य करने के लिए सहायक अध्यापक रोहित कुमार सक्सेना और सहायक अध्यापिका अर्चना कुमारी को भी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

द्वितीय सप्ताह में प्राथमिक विद्यालय सौफरी (ब्लॉक खुटार) की ओर से भी शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले बच्चों की तस्वीरें बीएसए कार्यालय के डैशबोर्ड पर आकर्षक ढंग से सजाई गईं, जिसकी जिम्मेदारी विद्यालय इंचार्ज तरन्नुम बी ने निभाई।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!