Breaking News

भाजपा इकदिल मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न।

भाजपा इकदिल मंडल की सेवा पखवाड़ा कार्यशाला सम्पन्न।

आनन्द पाण्डेय, संवाददाता 

इटावा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संचालित सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत इकदिल मंडल की कार्यशाला नगर पंचायत इकदिल में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ भाजपा नेता अभिषेक मिश्रा मौजूद रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अभिषेक तिवारी ने की। उन्होंने कार्यशाला के उद्देश्य और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तृत जानकारी दी।

मुख्य अतिथि अभिषेक मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बताया कि सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलाया जाएगा, जिसमें विभिन्न जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान तक सेवाभाव की भावना को पहुंचाना है।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम नारायण त्रिपाठी, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट, कार्यक्रम संयोजक मंडल महामंत्री अतुल तिवारी, सर्वेश राजपूत, सह संयोजक देवकीनंदन त्रिपाठी, इंदल कठेरिया, मंडल उपाध्यक्ष अमित शुक्ला, महेंद्र सिंह जाटव, प्रिया तिवारी, शिवेंद्र मिश्रा, प्रवीन राजपूत, सुनील राजपूत, दिलावर कठेरिया सभासद, नवीन मिश्रा, विशाल तिवारी, सुशील दिवाकर समेत मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!