Breaking News

बिसौली: यूपी बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण और नकलरहित सम्पन्न

बिसौली: यूपी बोर्ड परीक्षा दूसरे दिन शांतिपूर्ण और नकलरहित सम्पन्न

आई एम खान 

बिसौली। यूपी बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और नकलरहित माहौल में परीक्षाएं सम्पन्न हुईं। पहली पाली में हाईस्कूल कंप्यूटर, और दूसरी पाली में इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा आयोजित की गई।

परिषदीय परीक्षा को पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए सभी स्तरों पर सख्त निगरानी रखी गई। परीक्षा समाप्ति के बाद कुछ परीक्षार्थी आत्मविश्वास से भरे दिखे, जबकि कई छात्रों ने प्रश्नों की जटिलता को लेकर चिंता जताई। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने आपस में अपने अनुभव साझा किए।

रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में गुरुवार को इंटरमीडिएट नागरिक शास्त्र की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों और वॉइस रिकॉर्डर की कड़ी निगरानी में संपन्न हुई। परीक्षा प्रारंभ होने से पूर्व आंतरिक सचल दल प्रभारी रामाधार शर्मा, सुधाकर शर्मा और रेनू कुमारी ने छात्रों की सघन तलाशी ली और परीक्षा संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास ने बताया कि द्वितीय पाली में कुल 110 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 35 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित नहीं हुए। उन्होंने यह भी बताया कि शासन की मंशा अनुसार अच्छे माहौल में निष्पक्ष, नकलविहीन और कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजित की गई।

केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार, पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, और कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत केंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा।

कासगंज: पटियाली में पीडीए पंचायत, सपा ने 2027 में सत्ता का किया दावा। संवाददाता, वसीम …