Breaking News

बिसौली में विद्युत विभाग का बकाया बिल अभियान, कई मीटर उखाड़े गए। 

बिसौली में विद्युत विभाग का बकाया बिल अभियान, कई मीटर उखाड़े गए। 

आई एम खान 

बिसौली। विद्युत वितरण खंड तृतीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी के निर्देशानुसार नगर में विद्युत विभाग द्वारा एसडीओ अमित कुमार और अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया गया। बिजली विभाग की टीम को देखकर बकायादारों में हड़कंप मच गया। एसडीओ अमित कुमार ने उपभोक्ताओं से अपील की कि वह अपना बकाया समय पर अदा कर विभाग की कार्रवाई से बचें।

उन्होंने बताया कि एक लाख से अधिक का विद्युत बिल बकाया जमा न करने पर मोहल्ला साहूकारा में शिव शंकर रस्तोगी एवं प्यारेलाल, पठान टोला में बाबू राम, मोहल्ला बुध बाजार में मो. ईसाक एवं कौशल किशोर, मोहल्ला गुलाब बाग में माया देवी, महेंद्र पाल, बबलू, ब्रह्मदेव कॉलोनी में हरि नारायण शर्मा एवं नरेश पाल सिंह, गदरपुरा में जाकिर आसफपुर रोड पर कैलाशो देवी आदि उपभोक्ताओं के मीटर उखाड़ कर कनेक्शन को विच्छेद कर अग्रिम विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया इन उपभोक्ताओं को पहले ही बिल जमा करने की चेतावनी दी गई थी। इधर अधिशासी अभियंता नरेंद्र चौधरी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई और असुविधा से बचने के लिए तुरंत अपने बिलों का भुगतान करें। इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल यादव, विकास, फैजान, राजेंद्र आदि उपस्थित रहे।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!