Breaking News

बिसौली: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दावरी में हुआ वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प।

बिसौली: ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत दावरी में हुआ वृक्षारोपण, ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प।

आई एम खान 

बिसौली (बदायूं): पर्यावरण को संरक्षित करने और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से तहसील क्षेत्र के ग्राम दावरी में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत विशेष वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को संविलियन विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में ग्राम प्रधान और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

कार्यक्रम का नेतृत्व ग्राम प्रधान जसबीर सिंह और रोजगार सेवक श्यामकिशोर गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों ने अपनी माँ के नाम पर एक-एक पौधा रोपित किया। वृक्षारोपण के साथ ही ग्रामीणों ने इन पौधों को केवल लगाने तक ही सीमित न रखकर, उनके बड़े वृक्ष बनने तक पूरी देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

ग्राम प्रधान जसबीर सिंह ने वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा, “माँ का दर्जा इस संसार में सबसे ऊंचा है। यदि हर व्यक्ति अपनी माँ के नाम का एक पौधा लगाए और बड़े होने तक उसकी देखभाल करे, तो आने वाले समय में हमारी धरती फिर से हरी-भरी हो जाएगी।” उन्होंने सभी से अधिक से अधिक पौधे लगाने और प्रकृति को बचाने की अपील की।

इस अवसर पर जितेंद्र कुमार, कृष्ण कुमार यादव, दुर्वेश कुमार, पप्पू सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रमों को जारी रखने की बात कही।

 

 

 

 

 

Spread the love

Check Also

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध तमंचा मिलने से फैली सनसनी।

फर्रुखाबाद: रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में मिला युवक का शव, पास में अवैध …