Breaking News

बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ बिसौली के व्यापारियों ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ बिसौली के व्यापारियों ने खोला मोर्चा, मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन।

आई एम खान 

बिसौली। बिजली विभाग की विभिन्न जनविरोधी नीतियों के विरोध में बुधवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बिसौली इकाई ने कड़ा रुख अपनाते हुए नायब तहसीलदार मो. हारिस के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा। नगर अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा के नेतृत्व में तहसील पहुंचे व्यापारियों ने बिजली विभाग द्वारा उपभोक्ताओं पर डाले जा रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ पर गहरी नाराजगी जताई।

​नगर अध्यक्ष कृष्णावतार शर्मा ने ज्ञापन के माध्यम से मांग उठाई कि बिजली मीटरों की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंने इस बात पर भी कड़ी आपत्ति जताई कि विभाग द्वारा उपभोक्ताओं की सहमति के बिना ही विद्युत लोड बढ़ाने की प्रक्रिया जारी है, जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए। इसके अलावा, व्यापारियों ने अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की अवैध वसूली बंद करने और बिजली बिलों में जोड़े जा रहे 10 प्रतिशत ईंधन अधिभार को पूरी तरह खत्म करने की मांग की।

​श्री शर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि यदि सरकार वास्तव में व्यापार और उद्योग को बढ़ावा देना चाहती है, तो बिजली विभाग को अपनी इन नीतियों पर गंभीरता से पुनर्विचार करना होगा। व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता पर जोर देते हुए चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को अनसुना किया गया, तो वे बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान नगर पालिका सभासद कृष्णा गुप्ता, बॉबी गुप्ता, कुंवरपाल मौर्य और राजेश भारद्वाज सहित व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी और स्थानीय व्यापारी मौजूद रहे।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!