Breaking News

बिसौली: डी पॉल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम, शत-प्रतिशत रहा परिणाम।

बिसौली: डी पॉल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में फहराया परचम, शत-प्रतिशत रहा परिणाम।

आई एम खान 

बिसौली। क्षेत्र के प्रतिष्ठित डी पॉल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आईसीएसई (ICSE) बोर्ड परीक्षा 2026 में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए शानदार सफलता हासिल की है। इस वर्ष विद्यालय से कुल 24 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे, जिनका परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के मेधावी छात्र जिया उर रहमान ने 94 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप कर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई, जबकि ईशान गुप्ता ने 91 प्रतिशत और माधव मुरारी वार्ष्णेय ने 89.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।

इस परीक्षा परिणाम की सबसे खास बात फिजिकल एजुकेशन विषय में छात्रों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा, जिसमें तनिष्क वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय और आयुष यादव ने 100 में से पूरे 100 अंक हासिल कर ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की। इसके अतिरिक्त, कुल 24 विद्यार्थियों में से 18 बच्चों ने विभिन्न विषयों में डिस्टिंक्शन (विशिष्ट योग्यता) प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण दिया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही सफल छात्रों के घरों और विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल नजर आया।

विद्यालय की इस शानदार कामयाबी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रबंधक फादर डॉक्टर मार्टिन बीसी और प्रधानाचार्या सिस्टर जोशिता जॉर्ज ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने संयुक्त रूप से कहा कि यह ऐतिहासिक सफलता छात्रों के कड़े परिश्रम, अनुशासित जीवन और शिक्षकों के निस्वार्थ समर्पण का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन और समस्त शिक्षक स्टाफ ने सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर प्रगति की कामना की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि से न केवल विद्यालय प्रबंधन बल्कि पूरे क्षेत्र के शिक्षा प्रेमियों में खुशी की लहर है।

 

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!