Breaking News

मुकद्दस सफर की शुरुआत: कासगंज से हज यात्रियों का जत्था दिल्ली रवाना, नम आंखों से दी गई विदाई।

मुकद्दस सफर की शुरुआत: कासगंज से हज यात्रियों का जत्था दिल्ली रवाना, नम आंखों से दी गई विदाई।

संवाददाता, वसीम कुरैशी 

कासगंज। जनपद में आज का दिन बेहद भावुक और खुशी भरा रहा जब क्षेत्र के छह हज यात्रियों का जत्था अल्लाह के घर की इबादत के लिए दिल्ली रवाना हुआ। इस दौरान अपनों को विदा करने आए लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर और फूल-मालाएं पहनाकर यात्रियों का स्वागत किया।

हज के इस पवित्र सफर पर निकलने वालों में कासगंज के बड्डू नगर निवासी डॉक्टर मोहम्मद फारूक व उनकी पत्नी नजमा नाज, कस्बा सहावर से मोहम्मद अनवर सिद्दीकी व उनकी पत्नी सीमा और गंजडुंडवारा से मोहम्मद सलीम कुरैशी व उनकी बेगम तबस्सुम शामिल हैं। सभी हज यात्री आज सुबह अपने निजी वाहनों से दिल्ली एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए।

हज यात्रियों की रवानगी के वक्त उनके आवास पर सुबह से ही शुभचिंतकों और रिश्तेदारों का तांता लगा रहा। भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने गमगीन आंखों और चेहरे पर मुस्कान के साथ यात्रियों को रुखसती दी। इस मौके पर मौजूद लोगों ने हज यात्रियों से गुजारिश की कि वे मुकद्दस जमीन पर पहुंचकर मुल्क में अमन-चैन, सबके बेहतर स्वास्थ्य और रोजी-रोजगार की तरक्की के लिए विशेष दुआ करें। विदाई का यह मंजर बेहद भावुक था जहाँ हर कोई इस पाक सफर पर जाने वालों की सलामती और हज की कबूलियत की दुआ मांग रहा था।

हज यात्रियों को मुबारकबाद देने और विदा करने वालों में मुख्य रूप से हाजी नौशे मियां, हाजी मुबीन अहमद, जमाल अहमद, हसीन अहमद, हाजी तनवीर अहमद नदवी, हाजी साजिद अली, अब्दुल हई एडवोकेट, चांद एडवोकेट, मोहम्मद जावेद, हाजी बन्ने वारसी, बिलाल अहमद, जमीर अहमद, मोहम्मद मुबीन अनस, तारिक़ महमूद मंसूरी और शाहिद मलिक सहित तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने हज यात्रियों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और अल्लाह से उनके सफर को आसान और मुबारक बनाने की प्रार्थना की।

 

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!